मड़ावरा: गिरार में नहर के पास लोडर पिकअप असंतुलित होकर पलट गई, दो लोग हुए घायल
तहसील मड़ावरा के गिरार गाँव में नहर के पास शुक्रवार की शाम 5बजे एक लोडर पिकप असन्तुलित होकर पलट गई। जिससे लोडर पिकप में सवार दो लोग घायल हो गये। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।