🔥 पुष्कर मेले में परबतसर से आए देवनूर घोड़े का जलवा! 🐎
पुष्कर मेले में इन दिनों एक घोड़े ने अपने शानदार अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। नाम है देवनूर! जो आया है परबतसर से और पुष्कर मेले में अपनी रौबदार चाल से खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
लेकिन भाई साहब, इसके शौक भी किसी राजा-महाराजा से कम नहीं हैं! 😍
जी हां, देवनूर आम पानी नहीं, बल्कि बिसलेरी का पानी पीता है और नाश्ते में खाता है काजू-बादाम!
मालिक ने भी हमें दिखाया कि देखिए साहब, किस शान से देवनूर बिसलेरी का पानी पी रहा है और काजू-बादाम का आनंद ले रहा है।
अब आप ही बताइए, ऐसे शाही ठाठ-बाट वाले घोड़े को देखकर कौन नहीं रुकेगा!
परबतसर के देवनूर का पुष्कर मेले में जलवा बरकरार है! 🐎🔥
आपने ऐसा शाही शौक रखने वाला घोड़ा पहले कभी देखा है? कमेंट में जरूर बताना!
Parbatsar, Nagaur | Nov 16, 2026