बिहार में 6 साल के बच्चे के डिटेन होने का मामला, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पटना। बिहार की राजधानी पटना में 6 साल के बच्चे आदित्य के डिटेन किए जाने का मामला सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, 25 अगस्त को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान आदित्य भी मौके पर मौजूद था, जहां उसके डिटेन किए जाने का दावा सामने आया।
बच्चे का आरोप है कि उसके माता-पिता को भी पुलिस थाने ले गई थी। इसके बाद आदित्य अपने माता-पिता के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध और न्याय की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठ गया।
आदित्य ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बिहार के डीजीपी से भी मुलाकात की है। वह अपने माता-पिता के साथ हुई कथित कार्रवाई की जांच की मांग कर रहा है। मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से जांच की बात सामने आई है।
6 साल के बच्चे के इस मामले ने बिहार में पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन के दौरान बच्चों की मौजूदग�
Korba, Korba | Sep 1, 2026