Follow...प्याज के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडा चूरा, दो तस्करो को किया गिरफ्तार, एक फरार
जिला विशेष टीम (DST) और चेचट थाना पुलिस की दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सयुंक्त कार्रवाई
कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन रूट क्लियरेंस" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 324 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे इस मादक पदार्थ को जब्त कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि जिला विशेष टीम (DST) और चेचट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चेचट क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में आगे की ओर प्याज के कट्टे रखे हुए थे, जबकि उनके नीचे छिपाकर डोडा चूरा ले जाया जा रहा था।
तलाशी के दौरान 11 बोरियों में भरा कुल 324 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सद्दाम शाह और जसवंत सिंह के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ और ट्रक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस का मानना है कि यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। मामले में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।
#hemantsumanvlogs #kotanews #kotapolice
Sangod, Kota | Jun 2, 2026