बीरपुर: प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में साक्षी राय ने भाषण व कृष्णा कुमार ने चित्रांकन में प्रथम स्थान हासिल किया
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र’ विषय पर वीरपुर बीआरसी में आयोजित प्रखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के बाद सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।