कोरबा: कोरबा में खूनी बवाल, पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने, हथियारों से लैस युवकों का हमला, कई घायल
Korba, Korba | Jul 11, 2026 कोरबा शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष का आरोप है कि 50 से 60 युवक तलवार, हंसिया, चाकू, लाठी और डंडों से लैस होकर कॉलोनी में पहुंचे, घर में घुसकर हमला किया और युवक को जान से मारने की नीयत से तलवार से वार किया।