सागर नगर: मोतीनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 151.92 लीटर अवैध देसी शराब की ज़ब्त, 3 आरोपी गिरफ़्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध हथियार/अवैध शराब विक्रय व सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 151.92 लीटर अवैध देशी शराब, दो वाहन तथा तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।