सागर नगर: कलेक्टर ने जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से किया संवाद, कहा- आपकी सभी समस्याओं का होगा समाधान
सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने शुक्रवार दोपहर 12:00 से कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों से संवाद करते हुए उनके विचार एवं समस्याओं की जानकारी ली जिस पर उन्होंने कहा कि आप सभी की समस्याओं का निदान शीघ्र किया जाएगा। आप सभी पूरे मनोयोग से अपने खेल में आंगे बढ़े और जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करे।