सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने भोपाल से आ रही यात्री बस से 10 पेटी अवैध शराब जब्त की
यात्री बस क्रमांक एमपी 40 जेडई -4929 गुरुचरनम यात्री बस जो भोपाल की ओर से सागर आ रही आ रही थी। पुलिस ने मोतीनगर चौराहा पर बस को चेक किया तो 10 पेटी शराब जब्त की गईं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ जारी है। फिलहाल मोती नगर पुलिस ने बस और शराब को जब्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है।