सागर नगर: सागर कलेक्टर ने समग्र ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा कर कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समग्र ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अभियान चलाकर कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समग्र ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है,अतः सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करें।