सागर नगर: दबंगों ने पिता से मारपीट कर घर में लगाई आग, घटना से लापता पिता को खोजने के लिए बेटी ने SP से लगाई गुहार
बांदरी थाना अंतर्गत ग्राम मोठी देवरी निवासी मुस्कान अहिरवार शुक्रवार दोपहर 1:00 एसपी ऑफिस पहुंच कर दबंगो द्वारा उसके पिता नर्बद अहिरवार के साथ मारपीट करने उसके घर में आग लगाने और घटना दिनांक से ही पिता के लापता होने की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। मुस्कान ने कहा मामले की शिकायत बांदरी थाने में की लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की।