निज़ामाबाद: गंधोई गांव पहुंचे MLC विजय बहादुर पाठक, पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह की भाभी को दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंधोई गांव के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह की भाभी ललिता सिंह के निधन की सूचना मिलने पर शनिवार शाम लगभग चार बजे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत ललिता सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है।