हरदोई: टड़ियावां के खेरवा दलौली गांव में रजबाह के फटने से लगभग 60 बीघा फसल जलमग्न, किसान परेशान
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2025 हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र के खेरवा दलौली गांव में किसानों में उसे समय हड़कंम मच गया जब गांव का रजबाह फट गया जिससे सड़क और खेत तालाब में तब्दील हो गए। खेत में पानी भरने से लगाई गई धान की फसल पूरी तरीके से डूब गई है।लगभग 60 बीघा धान की फसल जलमग्न होने से किसान परेशान है।किसान जब अपने खेतों पर पहुंचे तो रजबाह कटा हुआ था। पानी से उनकी धान की फसलें डूब चुकी थीं।