हरदोई: कलयुगी बेटे से परेशान पिता ने बेटे के हाथ बांधकर थाने पहुंचाया, पुलिस को सौंपा: बरबटापुर गांव का मामला
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरबटापुर गांव के रहने वाले रामकुमार ने अपने कलयुगी बेटे से परेशान होकर उसको बांधकर आज टड़ियावां थाने लेकर पहुंचा और पुलिस को सौंपा। पीड़ित पिता ने6 शनिवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है और घर में रखी सारी चीजे चोरी कर उसको बेच देता है।पीड़ित पिता का कहना है कि जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।