हरदोई: खजुराहरा गांव में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के खजुराहरा गांव निवासी रामेंद्र सिंह खेती किसानी का करते थे। परिजनों के मुताबिक रामेंद्र सिंह खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकले थे। इसी बीच गांव के पश्चिम दिशा में एक आम के बाग में रामेंद्र का शव लटका देखा गया।ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।