हरदोई: कांग्रेसी नेताओं ने अनवरत बिजली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2025 कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन में कहा गया है कि हरदोई नगरीय क्षेत्र में विगत कई दिनों से बिजली व्यवस्था के बाधित होने और से लोग परेशान हैं इसलिए बिजली की अनवरत आपूर्ति की जाय।जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्र में विगत कई दिनों से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।