हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल ने बावन के प्राथमिक विद्यालय में खेल मैदान और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया
Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2025 इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के 25 स्कूलों के खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ दिमाग होना जरूरी है। जिससे बेहतर माहौल की जरूरत होती है। परिषदीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कराया जा रहा है। जिससे बच्चों को अच्छा माहौल और संसाधन उपलब्ध हो रहा है।