हनुमानगढ़: 14 सितंबर को 3.23 लाख मतदाताओं के जनादेश का पिटारा खुलेगा, हनुमानगढ़ में 290 वार्डों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी
नगर निकाय चुनाव-2026 में जिले के 3.23 लाख से अधिक मतदाताओं की ओर से दिए गए जनादेश का फैसला अब 14 सितंबर को सामने आएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी आठ नगर निकायों के 290 वार्डांे की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।