सूरजगढ़: जनजातीय गरिमा उत्सव: सूरजगढ़ा प्रखंड के बंगाली बांध एवं टाली बिशनपुर में जन सुनवाई शिविर
सूरजगढ़ा प्रखंड में जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर 21 से 23 मई तक 6 जनजातीय टोलों में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में शुक्रवार को चौरा राजपुर पंचायत के बंगाली बांध तथा मदनपुर पंचायत के टाली बिशनपुर गांव में जन सुनवाई शिविर का आयोजन हुआ. अपराह्न 12:30 बजे बंगाली बांध में कैंप प्रभारी सह सीडीपीओ रीना कुमारी द्वारा सुनवाई की जा रही थी.