लोहंडीगुडा: जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसंत कश्यप ने चित्रकोट स्कूल का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया
जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसंत कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चित्रकोट का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील), शिक्षा की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।