पीएम श्री आदर्श जोगिंदर नगर की कल्पना जेवलिन थ्रो में नेशनल के लिए चयनित 🎉🎉🎉🎉
खेलों के क्षेत्र में उच्चतम स्तर की बात हो और उसमें पीएम श्री राजकीय आदर्श पाठशाला जोगिंदर नगर का नाम ना आए ये तो हो ही नहीं सकता। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो चुका है और इसमें पीएम श्री राजकीय आदर्श पाठशाला जोगिंदर नगर की तरफ से पहली दस्तक दी है कल्पना ने। जिसका चयन जेवलिन थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर हो चुका है। अब कल्पना मध्य प्रदेश में 19 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इससे पहले कल्पना हमीरपुर में 14 नवंबर से 16 नवंबर तक होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। जोगिंदर नगर की इस पाठशाला के लिए एक ओर बड़ी उपलब्धि है कि इसी पाठशाला के लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन श्री विक्रम सिंह जी भी इसी प्रतियोगिता में चीफ डी मिशन के तौर पर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी सेवाएं देंगे। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य श्री खजान चंद जी ने बताया कि कल्पना को इस मुकाम तक पहुंचाने में विक्रम जी का मुख्य योगदान रहा है। जो कि खुद NIS क्वालिफाइड कोच है और सुबह शाम स्कूल टाइम के बाद भी बच्चों को प्रशिक्षित करते हैं। जिसका ये नतीजा है कि कल्पना राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है।
विक्रम जी ने बताया कि इस वर्ष कल्पना ने राज्य स्तर पर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। कल्पना ने 33.82 मीटर की जेवलिन थ्रो करके अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले स्कूल स्तर पर राज्य स्तरीय रिकॉर्ड भी कल्पना के ही नाम था। यह जोगिंदर नगर के साथ साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाचार्य श्री खजान चंद जी ने इस उपलब्धि पर कल्पना और उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही समस्त विद्यालय परिवार को भी हार्दिक बधाई दी है।
#nonfollowersfriends #nonfollowerseveryone #jogindernagar_mandi_himachal #viralreels #viral #proud #jevlinthrow #Congratulations #sports Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Indian National Congress - Punjab Indian National Congress - Himachal Pradesh Sukhvinder Singh Sukhu BJP Himachal Pradesh DC Mandi
Mandi, Mandi | Nov 16, 2026