मुरैना नगर: छतरपुर जिले की अविवाहित मजदूर युवती ने जिला अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म, पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर जिले से लेबर सुमावली थाना क्षेत्र के तहत रुअर गांव में सरसों काटने 10 दिन पहले आई थी।बीती रात लेबर के साथ आई युवती को पेट दर्द हुआ।उसे जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।स्टाफ को जब भनक लगी कि युवती अविवाहित है तो कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया।पुलिस ने सुमावली पुलिस को सूचना भेज दी है।अब आगामी कार्यवाही सुमावली पुलिस करेगी।