मोतिहारी: मोतिहारी में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक, मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को आज जिला में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्कूल एवं एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। रविवार 2:22