मेरठ में खाकी के इकबाल पर बड़ा धब्बा ! थाना लिसाड़ी गेट की पीलोखड़ी चौकी के ठीक पीछे बेखौफ चल रहा था मिनी कमेला। पुलिस ने रेड मारकर 6 ज़िंदा भैंसें बरामद कीं और 3 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा।
आगे पुलिस का पहरा... और ठीक पीछे अवैध कत्लखाने का काला धंधा ! पीलोखड़ी चौकी की दीवार से सटकर मिनी कमेला चल रहा था। छापेमारी में 6 मवेशी बचे और 3 आरोपी रंगे हाथों दबोचे गए।
लेकिन यह दलील किसी के गले नहीं उतर रही कि पुलिस इस पूरे खेल से 'बेखबर' थी। चौकी की नाक के नीचे दिन-रात मवेशी आते रहे, कटान की तैयारी होती रही... और पुलिस को भनक तक नहीं लगी? यह दबंगई कम, और खाकी के 'आशीर्वाद' का खेल ज्यादा नजर आता है!
"चौकी के ठीक पीछे कत्लखाना चले और पुलिस बेखबर रहे-यह बात मुमकिन नहीं लगती। मामला साफ है, बिना 'ऊपरी आशीर्वाद' और सेटिंग के यह हिमाकत हो ही नहीं सकती थी। इस खुलासे ने मेरठ पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी है #meerut #short #viralpost #viral #viralpost
Mawana, Meerut | Aug 14, 2026