रक्षाबंधन पर खाली थाली लेकर राशन दुकान पहुंचा ग्रामीण
बोला—“राशन नहीं तो त्योहार कैसे मनाएं?”
शिवपुरी/बदरवास। रक्षाबंधन के त्योहार के बीच बदरवास के मड़वासा गांव में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी सामने आई है। ग्रामीण पुखराज खाली थाली और कटोरी लेकर उचित मूल्य की राशन दुकान पहुंचा और वीडियो जारी कर अपनी परेशानी बताई।
ग्रामीण का आरोप है कि उसे अगस्त-सितंबर का राशन नहीं मिला, जिसके चलते परिवार को खाद्यान्न की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण ने सवाल उठाते हुए कहा कि “राशन नहीं तो त्योहार कैसे मनाएं?”
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर पात्र परिवारों को तत्काल राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में अब प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है, यह देखना होगा।
#Shivpuri #Badarwas #RationProblem #RationDistribution #RationShop #RakshaBandhan #MPNews #PNEWZINDIA #ShivpuriNews
Karera, Shivpuri | Aug 28, 2026