करैरा में किसानों के 18 से 20 लाख रुपये बकाया होने का आरोप, गेहूं खरीदी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला आया सामने
शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा में गेहूं खरीदी के बाद किसानों का भुगतान नहीं किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने व्यापारी दीपक उर्फ कल्लन साहू, अशोक, सोनू, राहुल और विकास साहू पर किसानों का करीब 18 से 20 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि किसानों को भुगतान के नाम पर चेक दिए गए, लेकिन बैंक में चेक लगाने पर उन्हें कथित तौर पर फर्जी बताया गया। अब किसान अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए परेशान हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पत्रकार – राम मनोहर मिश्रा 📞 मो. 7470902171
#Shivpuri #Karera #Badoura #FarmerNews #KisanNews #गेहूंखरीदी #किसान #किसानोंकीसमस्या #कथितधोखाधड़ी #शिवपुरीसमाचार #करैरा #मध्यप्रदेश #BreakingNews #PNEWZINDIA