प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 10.485 किलो डोडाचूरा जब्त, नागौर निवासी तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसटी और प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10.485 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी के नेत