बिहटा: अमहरा स्थित पटना आईआईटी में युवा समागम कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश
Bihta, Patna | May 30, 2026 बिहटा के अमहरा स्थित पटना आईआईटी में आयोजित शिक्षा मंत्रालय की ओर से युवा समागम कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे, इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होते हुए संबोधित किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।