कैराना: एसपी ने कांधला थाने में जनसुनवाई कक्ष का किया लोकार्पण, लोगों के साथ गोष्ठी कर किया जागरूक
Kairana, Shamli | Jul 25, 2024 गुरुवार को एसपी रामसेवक गौतम ने कांधला थाने में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का लोकार्पण किया। उनके साथ एडीएम, एएसपी व अन्य अधिकारी भी रहे। इसके पश्चात गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी की गई। एसपी ने लोगों को साइबर क्राइम से बचने के उपायों के बारे में बताया। इसके अलावा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने व नए कानूनों के प्रति जागरूक किया।