कैराना: तीन दशक पुराने चोरी के मामले में कैराना स्थित कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई सजा
Kairana, Shamli | Jul 24, 2024 वर्ष 1993 में कांधला थाने पर धीर सिंह व सुभाष निवासीगण ग्राम कंजरहेड़ी थाना बाबरी के विरूद्ध चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ था। यह मामला कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। एसपी ने बताया है कि दोनों अभियुक्तों के दोषी मिलने पर सजा सुनाई गई है।