कैराना: कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुल के निकट यमुना घाट पर प्रशासन ने कराई बैरिकेडिंग
Kairana, Shamli | Jul 24, 2024 कैराना क्षेत्र से हरियाणा और राजस्थान आदि के हजारों कांवड़िए गुजरते हैं। गंतव्यों की ओर प्रस्थान करने के दौरान यूपी—हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी में स्नान करते हैं। कांवड़िए हादसे का शिकार न हो, इसके लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं। प्रशासन द्वारा यमुना घाट पर बैरिकेडिंग करा दी गई है ताकि कावड़िए आसानी से स्नान कर सके। वहीं, चेतावनी बोर्ड भी लगवाए गए हैं।