कैराना: गांव गोगवान निवासी आरोपी को कैराना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 300 ग्राम अवैध चरस बरामद
Kairana, Shamli | Jul 24, 2024 बुधवार को कैराना पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोक लिया। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तसव्वर निवासी गांव गोगवान बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।