कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल तमंचे व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Jul 24, 2024 बुधवार को कांधला थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक पिस्टल जिगाना मय दस कारतूस, दो तमंचे व चार कारतूस के अलावा कार बरामद की गई है। सीओ ने बताया कि अभियुक्त घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।