कैराना: पावटीकलां गांव में दुकानदार समेत दो लोगों के साथ मारपीट कर किया गया घायल, पीड़ित पक्ष ने इंसाफ की लगाई गुहार
Kairana, Shamli | Jul 24, 2024 गांव पावटीकलां निवासी साबिर ने बताया कि गांव में ही उनकी परचून व सब्जी की दुकान स्थित है। बुधवार को उसका भाई आसिफ दुकान पर था। आरोप है कि तभी गांव का ही युवक वहां पहुंचा तथा रुपये छीनने लगा, जिसके विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में वह दोनों घायल हो गए।