आज़मगढ़: नेहरु हॉल सभागार में नवागत उपसंचालक चकबंदी समेत अन्य से मिला दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
पिछले कई दिनों से विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलनरत दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अपने अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को नेहरु हॉल सभागार में नवागत उपसंचालक चकबंदी समेत अन्य अधिकारियों से मिला। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि बार व बेंच में सामंजस्य को लेकर शिष्टाचार मुलाकात अधिकारियों से कर बात रखी गई है।