आज़मगढ़: नरौली में जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट, 9 नामजद व 8 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिधारी थाना के नरौली की रहने वाली शारदा देवी पत्नी शिवशंकर सिधारी ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण सुभावती देवी पत्नी कल्पूराम व अरुण कुमार, अरविन्द कुमार पुत्रगण कल्पूराम निवासी नरौली, जमीनी रजिश को लेकर 9 फरवरी को करीब 8 बजे रात को उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर व जान से मारने की धमकी दिये थे। 10 फ़रवरी को 10:30 बजे सुबह आरोपीगण धमक पड़े।