आज़मगढ़: पुलिस लाइन सभागार में UPPभर्ती परीक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रखी जा रही थी केंद्रों पर नजर
आजमगढ़ पुलिस लाइन सभागार में यूपीपी भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार को लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसके लिए सभागार में लगाए गए बड़ी स्क्रीन पर जनपद के लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर हो रही गतिविधियों को देखा जा रहा था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिस लाइन सभागार में निगरानी को लेकर जानकारी दी।