आज़मगढ़: रानी की सराय फोर लेन के समीप नहर से पहले चार पहिया वाहन की टक्कर से दूध सप्लाई कर लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ की मौत
रानी की सराय थाना क्षेत्र के नेवरही गांव निवासी 52 वर्षीय अलताफ की शनिवार को दिन में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली। औपचारिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। रोज की तरह अलताफ़ रानी की सराय में घरों में दूध पहुंचाकर साइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हुआ।