कुमारखंड: कुमारखंड अस्पताल का सांसद और विधायक ने लिया जायजा, स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड का शनिवार को रात करीब आठ बजे लोकसभा सांसद दिलेश्वर कामत और सिंहेश्वर विधानसभा विधायक रमेश ऋषिदेव अस्पताल का निरक्षण किया। निरक्षण के दौरान आपातकालीन वार्ड, जननी वार्ड का जायजा लिया।