प्रतापगढ़: बीठलपुर में कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाकर दबंगों ने किया कब्जा
रानीगंज के बीठलपुर में न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों ने विवादित जमीन पर कब्जा कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी दबंगों ने अभद्रता की, जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 11 बजे वायरल हो रहा है। पीड़ित सालिकराम की गुहार के बाद भी पुलिस नतमस्तक रही और आलाधिकारी नदारद दिखे। सरेआम कानून का उल्लंघन प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।