मंदसौर: मल्हारगढ़ पुलिस ने जीरन भैंसा खेड़ा रोड से देसी रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
मल्हारगढ़ पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 15 अगस्त को जीरन-भैंसाखेड़ा रोड से पुष्कर पिता जगदीश चौहान (29) निवासी जोगनी को एक देसी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया,आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 में मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है,