पीलीबंगा: नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पीलीबंगा ब गोलूवाला में मतदान शांतिपूर्ण, मतदाताओं में उत्साह दिखा
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र की नगरपालिका गोलूवाला एवं पीलीबंगा में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से जारी रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।