जिंदा बुजुर्ग महिला को कागजों में किया मृत घोषित, 4 साल से पेंशन व सरकारी सुविधाओं के लिए लगा रहीं चक्कर
जैतपुर ब्लॉक के गढ़वार मौजे स्थित गांव मुकुंदपुरा में प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीवित बुजुर्ग महिला को वर्ष 2022 से सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया है। इसके चलते पिछले चार साल से उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद है और वह सभी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
पीड़िता अपने जीवित होने का प्रमाण लेकर लगातार ब्लॉक और तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक दस्तावेजों में सुधार नहीं हो सका। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव व संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच, रिकॉर्ड में तत्काल सुधार और बकाया पेंशन जारी करने की मांग की है।
#JaitpurAgra #AgraNews #AdministrativeLaxity #PensionIssue #GroundReality #UPNews #RuralIssues #BreakingNews
Agra, Agra | Sep 15, 2026