काशीडीह लाइन नंबर 10 में बुधवार चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पूजा के लिए घर से पीछे स्थित गणेश मंदिर जा रही महिला अनिता चौधरी से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार छीनी गई चेन का वजन करीब एक तोला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 2:00 पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।