राजस्थान में Panchayat Election 2026 का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही गांवों की सियासत तेज हो गई है। चुनावी घोषणा के बाद गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में चौपालों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के टिकट को लेकर BJP और Congress में स्थानीय स्तर पर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। एक-एक सीट पर कई संभावित दावेदार सामने आने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में हलचल देखने को मिल रही है।
ग्राम पंचायत स्तर पर Sarpanch और Ward Panch पद के संभावित प्रत्याशियों ने भी घर-घर संपर्क, छोटी बैठकों और समर्थकों के साथ रणनीति बनाने का दौर शुरू कर दिया है। कई जगह एक ही पद के लिए कई दावेदार होने से आपसी समझाइश की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं।
राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को होंगे। वहीं ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। The Times of India
इस चुनाव में 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। The #RajasthanPanchayatElection2026 #RajasthanPanchayatElection #PanchayatElection #SarpanchElection #SarpanchElection2026 #PanchayatChunav #PanchayatChunav2026 #RajasthanElection #RajasthanElection2026 #GramPanchayatElection #ZilaParishadElection #PanchayatSamiti #WardPanch #Sarpanch #RajasthanPolitics #VillagePolitics #PanchayatPolitics #BJP #Congress #RajasthanNews #RajasthanLatestNews #RajasthanBreakingNews #ElectionNews #PanchayatNews #ElectionUpdate #VillageElection #RajasthanNewsToday #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026