बोरियो: बोरियो में ईद उल अजहा पर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में दिशा निर्देश जारी
रविवार को बोरियो थाना के सभागार में ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अंचलाधिकारी संजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में अधिकारियों द्वारा कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।