📰 पत्रकारों की एकजुटता को मिलेगी नई धार, जेजेए की गोड्डा जिला कमेटी गठित
गोड्डा के कारगिल चौक स्थित मीडिया सेंटर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के हित, संगठन की मजबूती और सदस्यता विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से नीरभ किशोर को गोड्डा जिला अध्यक्ष और मनोज कुमार कुशवाहा को सचिव बनाया गया। वहीं नरेंद्र कुमार महतो, एकरारुल हसन आलम एवं मनीष कुमार झा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
संगठन को जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से उठाने पर भी जोर दिया गया।
📌 JJA की नई गोड्डा जिला कमेटी
🔹 अध्यक्ष – नीरभ किशोर
🔹 सचिव – मनोज कुमार कुशवाहा
🔹 उपाध्यक्ष – नरेंद्र कुमार महतो, एकरारुल हसन आलम, मनीष कुमार झा
🔹 संयुक्त सचिव – अविनाश कुमार, अनन्त झा
🔹 कोषाध्यक्ष – अविनाश सिंह
🔹 मीडिया प्रभारी – इंतेखाब आलम
🔹 कार्यालय प्रभारी – गंगा कुमार दास
पत्रकारिता और पत्रकारों की एकजुटता से जुड़े इस संगठनात्मक बदलाव पर आपकी क्या राय है? कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
#JJA #JharkhandJournalistAssociation #Godda #GoddaNews #JharkhandNews #Journalist #JournalistsUnity #पत्रकार #पत्रकारिता #गोड्डा #झारखंडसमाचार #पत्रकारएकता #PNAnewsindia
Dhanwar, Giridih | Sep 13, 2026