ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक बार फिर जिंदगी पर भारी पड़ गई। शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक ही स्कूटी पर सवार तीन महिलाएं अनियंत्रित होकर गिर गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाएं स्कूटी पर ट्रिपलिंग (तीन लोग सवार) कर रही थीं। सड़क पर आगे चल रहे एक रोड रोलर को ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान एक महिला सीधे रोड रोलर की चपेट में आ गई, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गई।
इस हृदयविदारक घटना के बाद प्रशासन ने आम जनता से बेहद भावुक और सख्त अपील की है। पुलिस और प्रशासन ने कहा है कि लोग अपने जीवन की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें। दोपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग बिल्कुल न करें और अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही सफर करें। आपकी एक लापरवाही पूरे परिवार को उम्रभर का गम दे सकती है"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo