गुना नगर: कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया, कर्मचारियों की समस्याएं जानीं
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 15 अप्रैल दोपहर को उत्कृष्ट विद्यालय में चल रही जनगणना में लगे अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उनकी समस्याएं जानी डाउट्स क्लियर किए। कलेक्टर ने कहा, 1 से 30 मई तक जनगणना होगी। 2800 कर्मचारी लगाए गए है। 1 महीने के बजाय दो सप्ताह में पूरा करने का प्रयास रहेगा। सभी जनगणना कर्मियों में उत्साह दिखा।