सीधी: मड़वास में व्यापारियों का आक्रोश, एफआईआर दर्ज कराने थाने की ओर बढ़े
📍 मड़वास/सीधी। मड़वास क्षेत्र के समस्त व्यापारियों में थाना प्रभारी (टीआई) के कथित गाली-गलौज मामले को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर व्यापारियों ने एकजुट होकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए मड़वास थाने की ओर रुख किया।
जानकारी के अनुसार, व्यापारियों का आरोप है कि हाल ही में हुए विवाद के दौरान थाना प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी फैल गई।
🛑 आक्रोशित व्यापारी संघ के सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर थाने की ओर बढ़े और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस प्रशासन की निगरानी में मामला शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
🔴 #SidhiNews #Madwas #BreakingNews #TraderProtest #PoliceIssue #MPNews #TalashNewsNetwork